Library

Library and Reading Room

महाविद्यालय में पढाये जाने वाले समस्त विषयों पर महाविद्यालय के पुस्तकालय में पर्याप्त संख्या में पुस्तकें उपलब्ध हैं| महाविद्यालय के वाचनालय में अंग्रेजी, हिन्दी तथा संस्कृत के प्रमुख समाचार पत्र, पत्रिकाएं तथा सभी विषयों से सम्बंधित उच्च स्तर के जनरल, पीरियाडिकल्स की व्यवस्था है |

पुस्तकालय के सामान्य विभाग से प्रत्येक विद्यार्थी को एक में दो सप्ताह के लिए दो पुस्तकें दी जाती हैं | किन्तु योग्य व् निर्धन विद्यार्थी पुरे सत्र के लिए छात्रा कल्याण परिषद पुस्तकालय से पुस्तकें ले सकती हैं |

library

पुस्तकालय सम्बन्धी निर्देश-

  • प्रशिक्षुओं/शिक्षार्थियों को पुस्तकालय से पुस्तक प्राप्त करने हेतु अपने साथ परिचय पत्र एवं पुस्तकालीय कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
  • प्रशिक्षुओं/शिक्षार्थियों को एक बार में दो से अधिक पुस्तकें जारी नही किया जा सकता है।
  • प्रशिक्षु/शिक्षार्थि अपने पास एक सप्ताह से अधिक समय तक पुस्तकें नहीं रख सकते है।
  • प्रशिक्षु शिक्षार्थि अपने पुस्तकालय कार्ड पर पुस्तक के निर्गत होने एवं जमा होने की तिथि अवश्य अंकित करें।
  • निर्धारित समय सीमा से अधिक समय पुस्तकें पास रखने पर उसे प्रति पुस्तक 1 रूपया प्रतिदिन विलम्ब शुल्क जमा करना होगा।
  • पुस्तकालय कार्ड खो जाने की दशा में प्रशिक्षुओं/शिक्षार्थियों प्रार्थना पत्र पर पुस्ताकालयाध्यक्ष की आख्या व प्राचार्य की संन्तुति के उपरान्त कार्यालय में निर्धारित शुल्क रू० 50 मात्र जमा कर द्वितीय पुस्तकालय कार्ड प्राप्त कर सकते है।
  • पुस्तक खो जाने की दशा में प्रशिक्षुओं/शिक्षार्थियों प्रार्थना पत्र पर पुस्ताकालयाध्यक्ष की आख्या व प्राचार्य की संन्तुति के उपरान्त कार्यालय में पुस्तक की निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
  • पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष के निर्देशों/ आदेशों का पालन करना अनिवार्य है।
  • अनुशासनहीनता की दशा में आपको महाविद्यालय के नियमों के अधिन दण्डत किया जा सकता है।
  • विभिन्न विभागों / विषयों के प्रशिक्षुओं/शिक्षार्थियों के लिए शैक्षणिक पर्यटन की भी व्यवस्था है।